फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ में चार डिग्री तक चढ़ेगा दिन का पारा, शाम में अंधड़-बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Fri, 18 Apr 2025 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। आने वाले दिनों तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। दिन का पारा दो से चार डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच पांच दिनों तक गरज चमक के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में मध्य भागों में दिन का पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भागों में दो से तीन डिग्री और दक्षिण भागों में एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में मेघ-गर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज हवाएं चलाने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दो जगहों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई है। हालांकि इससे तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुई है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। यहां दिन का पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे काम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 21.6 डिग्री रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें