फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: छत्तीसगढ़ में चार डिग्री लुढ़का दिन का पारा, गर्मी से मिलेगी राहत, इन हिस्सों में गुलाबी ठंड का अहसास

Thu, 06 Mar 2025 10:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। दरअसल, दिन का पारा चार डिग्री गिरावट हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय ठंड लगने लगी है। दरअसल, दिन का पारा चार डिग्री गिरावट हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके वजह से प्रदेश में नमी का मात्रा बढ़ गया है। वहीं प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखने को मिला है, जिसके वजह से ठंड लगने लगी है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि उत्तरी और मध्य भागों में अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री औ न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 

आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात और सुबह के समय ठंड लगने लगी है। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें