फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पांच दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा दिन और रात का पारा, जानें मौसम का हाल

Wed, 26 Feb 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड लग रही है। हालांकि आगामी दिनों में ठंड का असर खत्म हो जाएगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड लग रही है। हालांकि आगामी दिनों में ठंड का असर खत्म हो जाएगा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। इससे तेज धूप और भारी गर्मी पड़ सकता है। वहीं प्रदेश में 34.8 डिग्री तक दिन का पारा पहुंच चुका है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि अब प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में ठंड का असर खत्म होने वाला है। इसके साथ ही दिन और रात का पारा बढ़ने की संभावना है। इससे तेज धूप पड़ेगी।

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान  34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों मौसम शुष्क रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें