फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दानशीलता दिवस पर दाऊ कल्याण सिंह को किया गया नमन, छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज ने आयोजित किया कार्यक्रम

Fri, 04 Apr 2025 01:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती को 'दानशीलता दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
दानशीलता दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज ने चार अप्रैल को बलौदाबाजार में दाऊ कल्याण सिंह की जयंती को 'दानशीलता दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर शासकीय दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने दाऊ कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के लोगों को दानशीलता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दाऊ कल्याण सिंह की उदारता और परोपकार की भावना को समाज सदैव स्मरण करेगा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

महान विभूति के योगदान को किया गया याद
1876 में बलौदा बाजार जिले के ग्राम तरेंगा भाटापारा में जन्मे दाऊ कल्याण सिंह ने अपनी पूरी संपत्ति शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के अध्ययन के लिए दान कर दी थी। उनके इसी योगदान के लिए ब्रिटिश शासन ने उन्हें "राय बहादुर" और "दीवान बहादुर" की उपाधि से सम्मानित किया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ अग्रवाल समाज के सदस्य, महिला एवं पुरुष, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दाऊ कल्याण सिंह के योगदान को नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें