फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada News: ओवरलोड वाहनों पर आरटीओ का चला डंडा: एएमएनएस की टेलिंग्स ढो रही गाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Sun, 08 Feb 2026 02:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा

सार

Dantewada News: दंतेवाड़ा जिले में ओवरलोड चल रही टेलिंग्स (औद्योगिक ठोस अपशिष्ट) और रेत ढुलाई करने वाली गाड़ियों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एएमएनएस की टेलिंग्स ढो रही गाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dantewada News: दंतेवाड़ा जिले में ओवरलोड चल रही टेलिंग्स (औद्योगिक ठोस अपशिष्ट) और रेत ढुलाई करने वाली गाड़ियों पर परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। भांसी और दंतेवाड़ा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में एएमएनएस प्लांट से जुड़ी तीन टेलिंग्स गाड़ियों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं रेत ढुलाई कर रही एक गाड़ी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड ठोका गया। 
विज्ञापन


वाहन चालकों में मचा हड़कंप
अचानक हुई इस कार्रवाई से परिवहन ठेकेदारों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। परिवहन विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि किरंदूल स्थित एएमएनएस प्लांट से निकलने वाली टेलिंग्स गाड़ियां क्षमता से अधिक भार लेकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। 

ट्रांसपोर्ट नियमों का खुलेआम उल्लंघन
शनिवार को विशेष जांच अभियान के तहत दंतेवाड़ा आरटीओ गौरव पाटले के नेतृत्व में चितालंका स्थित शासकीय वेयरहाउस में वाहनों का वजन कराया गया। जांच में तीन टेलिंग्स गाड़ियों में निर्धारित क्षमता से दो से तीन टन तक अधिक भार पाया गया, जिस पर प्रत्येक पर चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार का अर्थदंड लगाया गया। इसके अलावा भांसी क्षेत्र में रेत ढुलाई कर रही एक गाड़ी को भी जांच में पकड़ा गया। वाहन में 14 टन रेत ओवरलोड पाई गई। साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र भी एक्सपायर था, जबकि परमिट नियमों का उल्लंघन भी सामने आया। इन सभी मदों में कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


'होगी कार्रवाई'
आरटीओ ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग वाहनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यह न केवल मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। आगे भी जिले में औचक जांच और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें