फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: आरटीओ ई-चालान के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी, विभाग ने केवल आधिकारिक वेबसाइट से भुगतान की अपील

Sat, 27 Dec 2025 12:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार ठग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसी नकली साइट बनाकर लोगों के मोबाइल पर चालान के नाम पर धमकाने वाले संदेश भेज रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी साइबर ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार ठग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जैसी नकली साइट बनाकर लोगों के मोबाइल पर चालान के नाम पर धमकाने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक करते ही लोगों की निजी जानकारी और बैंक से पैसे चुरा लिए जा रहे हैं। इसी कारण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें और ऐसे किसी भी संदिग्ध संदेश पर क्लिक करने से बचें।
विज्ञापन


विभाग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही किया जाता है। वेबसाइट खोलने के बाद 'Pay Online' विकल्प चुनकर चालान नंबर और कैप्चा दर्ज करना होता है। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे भरने के बाद चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है और सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा सकता है।

परिवहन विभाग ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस या विभाग द्वारा जारी किसी भी ई-चालान की सूचना केवल आधिकारिक पोर्टल से ही पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। किसी निजी मोबाइल नंबर, थर्ड पार्टी लिंक या ऐप के माध्यम से भेजी गई जानकारी पूरी तरह फर्जी हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें, अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और यदि किसी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऐप की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें