फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी रायपुर में बड़ी लूट: आगरा के सराफा व्यापारी के हाथ-पांव बांधकर अपराधियों ने उड़ाए 1.5 करोड़

Sun, 05 Oct 2025 01:02 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बदमाशों ने आगरा के सराफा व्यापारी से डेढ़ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश व्यापारी को हथियार दिखाकर 86 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं व्यापारी के प्लेट में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी लेकर भाग निकले। 
 
विज्ञापन
आगरा के सराफा व्यापारी को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों ने आगरा के सराफा व्यापारी से डेढ़ करोड़ की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश व्यापारी को हथियार दिखाकर 86 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं व्यापारी के प्लेट में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी सदर बाजार जैन मंदिर के पीछे राजधानी पैलेश पहुंचे। यहां पर फ्लैट में किराए के मकान में रहने वाले सराफा कारोबारी राहुल गोयल के दरवाजे को खटखटाया फिर गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला। आरोपियों ने कनपटी पर गन लगाकर और दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया। फिर हाथ, पैर बांध दिया और घर में रखे सोना, चांदी लेकर भाग निकले। जब व्यापारी को शनिवार को होश आया, उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। 

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि आगरा का व्यापारी रायपुर के सदर बाजार में जेवर बेचता था। पुलिस आस- पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें