फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime News: रायपुर में बदमाशों हौसले बुलंद, पहले युवक का रास्ता रोका, चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Apr 2025 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रास्ता रोककर खुलेआम चाकू से हमला किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उरला थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने युवक का रास्ता रोककर उसके साथ साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रास्ता रोककर खुलेआम चाकू से हमला किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उरला थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने युवक का रास्ता रोककर उसके साथ साथ मारपीट की। इसके बाद उसने चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


प्रार्थी वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने उरला थाना में लिखित शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सात अप्रैल को प्रार्थी अपनी स्कूटी से अपने दोस्त कृष्णा भारती के साथ अपने घर जा रहा था। इस दौरान लगभग रात 10 बजे घटना स्थल खेल मैदान के पास रावांभाठा में आरोपी विनय कोसले ने प्रार्थी का रास्ता रोका।

रास्ता रोककर अश्लील गाली गलौज कर अपने पास रखे चाकू से प्रार्थी और बीच बचाव करने पर कृष्णा भारती को चाकू से मारकर चोट पहुंचाया। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विनय कोसले के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कि। विवेचना दौरान आरोपी विनय कोसले से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी और उनके दोस्त के साथ मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाना स्वीकार किया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें