फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता पर मामला दर्ज

Tue, 14 Aug 2018 02:13 AM IST
भाषा, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में भाजपा के एक स्थानीय नेता पर आदिवासी बहुल जशपुर जिले की एक किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय लड़की के माता-पिता ने सात अगस्त को कंसाबेल पुलिस स्टेशन में कंसाबेल जनपद पंचायत के 45 वर्षीय अध्यक्ष मोतीलाल भगत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने लड़की से 2016 में दुष्कर्म किया था, जब वह 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कंसाबेल में एक किराए के घर में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी शिकायत की गई है कि पहले से शादी शुदा होने के बाद भी भगत ने इस साल जनवरी में पीड़िता से शादी की लेकिन इस साल जून में उसे छोड़ दिया। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें