फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: क्रिकेट कमेंटेटर किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित, आर्थिक स्थिति सही न होने पर पत्नी ने की मदद की अपील

Fri, 10 Jan 2025 12:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के क्रिकेट कमेंटेटर मोहम्मद सलाम आजाद किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से  उनकी पत्नी ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।
 
विज्ञापन
क्रिकेट कमेंटेटर मोहम्मद सलाम आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनवाल थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एवं लोकप्रिय क्रिकेट कमेंटेटर मोहम्मद सलाम आजाद किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज में काफी खर्च हो रहा है, लेकिन घर की ऐसी आर्थिक स्थिति नहीं है इलाज करा सके। उनकी पत्नी ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

विज्ञापन


ग्राम सनवाल निवासी मोहम्मद सलाम आजाद (45) पिछले पांच वर्ष पहले लकवा ग्रस्त हो गए थे। इलाज के बाद वह तेजी से स्वस्थ हो रहे थे। वहीं, कोरोना काल के दौरान नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच नहीं हो पाई। पिछले दिनों जब तबीयत खराब हुई तो स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान पता चला कि किडनी खराब हो गई है, जिससे सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस करना पड़ रहा है। इलाज में काफी खर्च हो रहा है, लेकिन आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है।

मोहम्मद सलाम आजाद का सनवाल की चौक में छोटी सी किराने की दुकान है, जिससे आजीविका चल रही थी। गंभीर बीमारी से आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। दूसरी ओर गंभीर बीमारी के इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा है। मोहम्मद सलाम आजाद के तीन वर्ष एवं पांच वर्ष के दो मासूम बेटे हैं। पत्नी शहनाज बेगम ने इलाज में मदद की अपील लोगों से की है, यदि कोई मदद करना चाहे तो उनके फोन पे नंबर 8847883687 में पैसा डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें