छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक 19 साल की दलित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना जशपुर के कुनकुरी इलाके में 10 अगस्त को राखी के दिन घटी। पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है, वहीं सभी आरोपियों की उम्र 22-23 साल बताई गई है।
पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि घटना के दिन उसने अपने रिश्ते के भाई जानू को उसकी पिता की बाइक पर घूमते देखा। जानू ने वह बाइक कुछ काम के लिए पीड़िता के पिता से कुछ दिन के लिए उधार पर ली थी। और पीड़िता ने उसे बाइक पर फालतू घूमते देख आपत्ति जताई। इसपर आरोपी ने कहा कि तुम साथ चलो मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा और बाइक भी लौटा दूंगा।