फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर रामानुजगंज: दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत, शख्स को एक किलोमीटर तक ट्रक ने घसीटा

Tue, 29 Jul 2025 05:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज रामानुजगंज वाड्रफनगर  मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। घटना महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के सामने की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज रामानुजगंज वाड्रफनगर  मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। घटना महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के सामने की है। जहां ट्रक रामानुजगंज की ओर आ रहा था वहीं रामानुजगंज की ओर से दंपती अपने गृह ग्राम चाकी जा रहे थे इसी दौरान ट्रक के टक्कर से पति की मौके पर एवं पत्नी की रामानुजगंज अस्पताल  लाने के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चाकी के लल्लू सिंह पिता मनराज उम्र 36 वर्ष अपनी पत्नी निशा सिंह के साथ रामानुजगंज किसी काम से बाइक से आया था। जिसके बाद वह शाम 4:15  के करीब वापस जा रहा था। इसी दौरान गम्हरिया संग्रहण केंद्र के सामने तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही लल्लू सिंह की मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई पत्नी को तत्काल रामानुजगंज अस्पताल लाया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

लल्लू सिंह को ट्रक ने एक किलोमीटर तक घसीटा
घटना महावीरगंज धान संग्रहण केंद्र के सामने की है जहां पर लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए ट्रक ड्राइवर के द्वारा बाइक से आ रहे दंपति को टक्कर मारने के बाद करीब 1 किलोमीटर तक ट्रक के बोनट के लोहा में लटक कर घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन


मेघुली में ट्रक ने मारकर शिक्षक को किया घायल
जिस ट्रक के चपेट में आने से दंपति की मृत्यु हो गई वही ट्रक घटना के पूर्व ग्राम मेघुली  शिक्षक कपिल देव सिंह को टक्कर मार दीया था। जिनहै इलाज के लिए 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि ट्रक की स्पीड काफी बढ़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें