फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: हाथी के हमले से बाल-बाल बचे दंपती और बच्ची, दीवार गिराई फसल की बर्बाद

Tue, 25 Jun 2024 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

हाथी के द्वारा घर को दीवार को तोड़ने के बाद फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वहीं हाथी को देखकर कई लोग एकत्रित होकर हल्ला करने लगी तब जाकर हाथी मौके से भागा।
विज्ञापन
हाथी के हमले से बाल-बाल बचे दंपती और बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम कमलपुर में आज सुबह पांच बजे के करीब ढाई साल की बच्ची एवं दंपति अपने घर में सो रही थी इसी दौरान हाथी के द्वारा घर के दीवार को तोड़ दिया जिससे तीनों बाल-बाल बचे। हाथी के द्वारा घर को दीवार को तोड़ने के बाद फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई वहीं हाथी को देखकर कई लोग एकत्रित होकर हल्ला करने लगी तब जाकर हाथी मौके से भागा।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 के करीब एक हाथी कमलपुर रिहायसी से क्षेत्र के नजदीक पहुंच गया। हाथी विनोद रवि पिता नागेश्वर रवि उम्र 41 वर्ष के घर के नजदीक पहुंचा इस दौरान घर के कमरे में विनोद रवि का पुत्र आनंद रवि, उसकी बहू रूप रवि होती एवं ढाई वर्षीय पोती अनन्या रवि सो रहे थे। 

 

हाथी जब घर के नजदीक आने लगा तो उसे लगा कि घर के पास आम के पेड़ में कोई आम तोड़ रहा है उसी की आवाज है तेजी के साथ हाथी घर के नजदीक पहुंचकर दीवार तोड़ने लगा आनन फानन में तीनों वहां से भाग कर अपनी जान बचाय। दीवाल टूटकर गिरने से टीवी एवं अन्य सामान टूट गया। हाथी के आने से अन्य लोग भी मौके पर जमा होकर हल्ला करने लगे तब जाकर हाथी वहां से भागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें