छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने 35 हजार रुपए के नकली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुरूर निवासी आरोपी युवक चंपेश्वर के पास से 1000 रुपए के 18 और 500 रुपए के 34 नकली नोट मिले।
आरोपी युवक इन्हें बाजार में खपाने के लिए घूम रहा था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी चंपेश्वर गुरूवार दोपहर को बेमतारा के कोबिया में बाजार में नकली नोट खपाने के लिए घूम रहा था।
पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने योजना बनाकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी युवक चंपेश्वर के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।