जांजगीर चांपा में राज्य शासन के निर्देशानुसार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। यह प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है।
जांजगीर चांपा में राज्य शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने जानकारी दी कि कुल 91 अतिशेष व्याख्याताओं की काउंसिलिंग की गई। प्रक्रिया की शुरुआत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्याख्याताओं से की गई, जिसके बाद महिला एवं पुरुष व्याख्याताओं की वरिष्ठता के आधार पर काउंसिलिंग की गई। यह प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न की गई है।
व्याख्याताओं को उनके वरीयता क्रम के अनुसार विद्यालय चयन का अवसर दिया गया। चयन के तत्काल बाद उन्हें उनके चयनित विद्यालय में पदस्थापना का आदेश पत्र प्रदान किया गया।