फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: छत्तीसगढ़ में दो मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, राज्य में अब तक 36 लोग संक्रमित

Fri, 24 Apr 2020 03:18 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 30 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं छह लोगों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर के दो मरीजों की लगातार दूसरी जांच में संक्रमण नहीं होने की बात सामने आने के बाद उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शेष सभी छह रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है। इन सभी का आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का कटघोरा शहर कोरोना वायरस संक्रमण के लिए हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस शहर से अभी तक 27 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इधर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में गुरूवार तक 10,346 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके नमूनों की जांच की गई है। अभी तक 36 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है तथा 9,206 परिणाम संक्रमण मुक्त प्राप्त हुए हैं। 1,104 की जांच जारी है। अभी तक 30 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 31,272 व्यक्तियों को घरों में पृथक रखा गया है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने विदेश और कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों का दौरा किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें