फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 105 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 4379 हुई

Wed, 15 Jul 2020 02:11 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना वायरस के 105 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4379 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 105 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें बिलासपुर, सुकमा और नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से नौ, बलरामपुर से आठ मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर शाम कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय मरीज की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 73 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए कुल 21,7433 नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में 1084 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और वायरस से संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 841 मामले रायपुर जिले में आए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिन जिलों में 10 से कम मामले दर्ज किए गए हैं उनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (सात) और कोंडागांव (आठ) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें