फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 72 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार

Fri, 03 Jul 2020 03:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तीन कर्मियों समेत 72 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3013 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कुल 72 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 17, बेमेतरा से 12, जगदलपुर से 10, बिलासपुर से नौ, बलरामपुर से सात, जांजगीर-चांपा से पांच, दंतेवाड़ा से चार, सरगुजा से तीन तथा कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कांकेर और बालोद जिले से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के तीन कर्मियों में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई।
उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ के इन कर्मचारियों ने पिछले दिनों दूसरे राज्यों की यात्रा की थी। वापसी के बाद इन्हें बचेली के पृथकवास केन्द्र में रखा गया था।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल और बचेली क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की खदानों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक सीआईएसएफ के 14 कर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इलाज के बाद गुरुवार को 59 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,66,656 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर नमूनों की जांच की गई है।

इनमें से 3,013 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में अभी तक कुल 2,362 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वर्तमान में 637 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें