कविता ने कहा- मेरे भाई हमेशा रक्षाबंधन पर मुझसे मिलने आते थे। उनकी कमी महसूस होती है, लेकिन मैंने उनकी राइफल पर राखी बांधी, जिसे वह अपने साथ ले जाते थे।
मालूम हो करीब पिछले साल एक नक्सली हमले में सब इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट कांस्टेबल मंगलू और दूरदर्शन न्यूज के कैमरपर्सन अच्युतानंद साहू शहीद हो गए थे। इस घटना में जो दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, उन्हें अस्तपाल लाया गया। इनमें राकेश कौशल भी थे, जो बाद में अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए।