छत्तीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' रविवार को रायगढ़ पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, खरसिया विधायक उमेश पटेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
छत्तीगढ़ प्रदेश कांग्रेस की 'वोट अधिकार यात्रा' रविवार को रायगढ़ पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, खरसिया विधायक उमेश पटेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने 9 सितंबर को बिलासपुर से 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत की थी। पार्टी का आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से वोट चोरी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस अलग-अलग चरणों में आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को रायगढ़ में हुई वोट अधिकार यात्रा सत्ती गुड़ी चौक से शुरू होकर घड़ी चौक, हंडी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, एसपी ऑफिस होते हुए स्टेशन चौक पर समाप्त हुई। यहां भारी भीड़ उमड़ी और “वोट चोर गद्दी छोड़ो” के नारे गूंजते रहे। रैली के बाद जब प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मंच पर पहुंचे तो भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली।
कार्यक्रम में कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। नेताओं ने कहा कि जनता भाजपा की 'वोट चोरी' की हकीकत समझ चुकी है और बदलाव का माहौल बन रहा है। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने कहा कि हमारे इस हस्ताक्षर अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भाजपा जनता से वादे तो करती है, लेकिन निभाती नहीं। आज देश में सबसे बड़ी डकैती भाजपा सरकार कर रही है। जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर जनता परेशान है। कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। रायगढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। भाजपा सरकार केवल चेहरा चमकाने में लगी है।