फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस करेगी अटल विकास यात्रा का विरोध, सीएम रमन सिंह को हर जगह दिखाएंगे काले झंडे

Mon, 24 Sep 2018 02:13 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि अटल विकास यात्रा के दौरान जहां भी मुख्यमंत्री रमन सिंह या नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल जाएं, उन्हें कला झंडा दिखाया जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने आरोप लगाते हुए बताया है कि बिलासपुर कांग्रेस भवन में रमन सरकार के निर्देशानुसार पुलिस ने कांग्रेस जनों की बर्बर तरीके से मार पीट की गई।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं मंत्री अमर अग्रवाल जहां भी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाएंगे उनका विरोध कांग्रेस जन जोरदार तरीके से करेंगे उन्हें काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन


विकास खोजो यात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी बताया कि अटल विकास यात्रा जो दिनांक 24,25,26 सितंबर को मरवाही, कटघोरा, खरसिया, बिलासपुर भरतपुर, लुंड्रा ,लखनपुर, शक्ति, पंडरिया एवं साजा में निकलेगी इन हर इन जगहों में मुख्यमंत्री रमन सिंह का विरोध कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा और उन्हें काला झंडा भी दिखाया जाएगा।

 

मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि 27 सितंबर को मुख्यमंत्री द्वारा राजधानी रायपुर में एक उद्घाटन कार्यक्रम में भी कांग्रेस जनों द्वारा उनका विरोध कर उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे।

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें