जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज दुबे, किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विकास दुबे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, कांग्रेस नेता संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन।
बलरामपुर रामानुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले के समस्त सहकारी समितियां में खाद की किल्लत एवं केसीसी ऋण में किसानों को नगद भुगतान नहीं मिलने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज चांदनी चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रदेश भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर वक्ताओं ने कोसा। धरना प्रदर्शन के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज दुबे, किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विकास दुबे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, कांग्रेस नेता संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूरे जिले से कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजू सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की विफलता का आलम यह है कि अब सहकारी समितियां से खाद नदारत है।खाद न मिल पाने कारण किसानों को बाजार में बढ़े दाम पर खाद लेने को मजबूर होना पड़ रहा है जिले में 80% किसान ऐसे हैं जिन्हें केसीसी ऋण पर आधारित रहना पड़ता है और ऋण में नगद भुगतान मिल जाने से उनके द्वारा बाजार में खाद्य क्रय किया जाता है लेकिन नगद भुगतान न मिल पाने के कारण किसान खाद क्रय कर पाने में असमर्थ है।
खाद के अभाव में किसानों के फसल बर्बाद हो रहे हैं। बलरामपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नन्हेंलाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में राज्य के भाजपा सरकार को किसान की समस्याओं को दूर करने में विफल बताया। कांग्रेस की महिला नेत्री ज्ञानती गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार रही है तब से किसानों की समस्याएं घटने की जगह लगातार बढ़ रही है यह बहुत शर्मनाक है। रामचंद्रपुर क्षेत्र के कांग्रेस नेता महेंद्र श्रीवास ने किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर राज्य की भाजपा सरकार को लताड़ा।