फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के महासमुंद की रैली में राहुल का पीएम पर जवाबी हमला, बोले- गरीबों पर पड़ी नोटबंदी की मार

Tue, 13 Nov 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : Twitter Congress @INCIndia
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को नोटंबदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला। दूसरे चरण के मतदान के लिए छत्तसीगढ़ के महासमुंद में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से गरीबों को नुकसान हुआ और फायदा ‘सूट-बूट’ पहनने वाले अमीरों को पहुंचा। एक दिन पहले मोदी ने बिलासपुर की रैली में नोटबंदी को लेकर राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा था।  

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, पीएम ने कहा था कि नोटबंदी से लोगों के तकियों के अंदर छिपा पैसा बाहर निकला। यह सही है, लेकिन यह नहीं बताया कि यह पैसा किससे छीना गया था। बैंकों में पैसा जमा करने के लिए सभी गरीब लोग कतारों में लगे थे। क्या कोई अरबपति कतार में लगा था, क्या कोई सूट-बूट पहने अमीर कतार में लगा था? भारत के प्रधानमंत्री ने काला धन सफेद करने में अमीरों की मदद की। उन्होंने गरीबों से पैसा लिया और अमीरों को लाभ पहुंचाया। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल सौदे को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी धनकुबेरों के लिए काम करते हैं। मोदी अनिल अंबानी के साथ फ्रांस गए और एचएएल का कांट्रेक्ट बदलकर उनकी कंपनी को दे दिया। मोदी ने अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए। 
विज्ञापन


लोगों से देश चलता है, एक व्यक्ति से नहीं 
बलौदा बाजार में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि विकास के मुद्दे पर मोदी जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं कि 2014 में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद ही देश में विकास हुआ है। ऐसे बयान देकर वह आपका अपमान कर रहे हैं। वह नहीं जानते कि देश लोगों से चलता है, एक व्यक्ति से नहीं।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें