फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: कांग्रेसी नेताओं ने अमृत मिशन कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप, सुनवाई न होने पर दी यह चेतावनी

Thu, 10 Jul 2025 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे वार्डों में हर गली में निर्माण कंपनी द्वारा गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। वहीं कई जगहों पर लगातार शिकायत मिलने पर गड्ढे भरने की औपचारिकता भर की गई है। जिससे नगरवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शिकायती पत्र देते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना अमृत जल जीवन मिशन के तहत 56 करोड़ की लागत से नगर पंचायत भटगांव के सभी वार्डो में पानी सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन विस्तार का काम इन दिनों बड़ी ही मुस्तैदी के साथ कराया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक मोहल्ले में गड्ढे खोदे जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है, वहीं लगातार बारिश होने की वजह से भी कई जगह गड्ढों में मिट्टी दब गई है। जिससे लोगों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अमृत जल मिशन में हो रहे कार्यों को गुणवत्ताहीन बताते हुए काम बंद कराकर जांच की मांग सीएमओ भटगांव से की है। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे वार्डों में हर गली में निर्माण कंपनी द्वारा गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। वहीं कई जगहों पर लगातार शिकायत मिलने पर गड्ढे भरने की औपचारिकता भर की गई है। जिससे नगरवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेसियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर 10 दिन के भीतर पाइपलाइन विस्तार के लिए किए गए गड्ढों को भरने की सही व्यवस्था नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा नगर पंचायत के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, पूर्व एल्डरमैन अफरोज खान, पार्षद अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


शिकायत फर्जी एवं बेगुनियाद हैं
इस संबंध में नगर पंचायत भटगांव के सीएमओ राजेश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेसी की मिली शिकायत के पश्चात मैं स्वयं एवं निकाय के इंजीनियर के द्वारा खुद वार्ड में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया, तथा ठेकेदार के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां पाइपलाइन का गड्ढा हो रहा हैं। उसे तत्काल समतल करें। वहीं गुणवत्ताहीन एवं बरसात की पानी से चेकिंग की बातों की शिकायत बेबुनियाद बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें