फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: राहुल गांधी को राहत, राजीव भवन में जश्न; कांग्रेस ने कहा-सत्यमेव जयते, नफरत के खिलाफ ये मोहब्बत की जीत है

Fri, 04 Aug 2023 10:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहत दी है। इस पर रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाकर झूमकर नाचे। एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी। 
विज्ञापन
राहुल गांधी को राहत, राजीव भवन में जश्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में राहत दी है। इस पर रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल नगाड़े बजाकर झूमकर नाचे। एक दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी। कांग्रेस ने कहा कि ये देश के लोकतंत्र की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहुल गांधी देश के आम आदमी की मजबूत आवाज है। उन्होंने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखा है। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत अकेले राहुल गांधी को राहत नहीं है। यह भारत के प्रजातंत्र और देश की संसदीय प्रणाली को मिली राहत है। इस मामले में राहुल गांधी को लक्ष्य करके देश के लोकतंत्र और संसदीय प्रणाली के मूल्यों पर प्रहार करने की कोशिश की गयी थी। सांसद दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, यह सिर्फ राहुल गांधी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश के आम आदमी की लड़ाई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करवा कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही थी। कांग्रेस देश के प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार के अडानी प्रेम रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं हैं। इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सच की आवाज दबाने की कोशिश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार असहमति और सच की आवाज को दबाने तानाशाही करती है। मोदी सरकार घोटाले बाजों को संरक्षण दे रही। सच कहने वाले की सदस्यता रद्द करने का षड़यंत्र रचा जाता है। भगोड़ो को पकड़ने का साहस नहीं, घोटाले बाज की जांच की हिम्मत नहीं है, विपक्ष के नेता का मुंह बंद करने साजिशे रची जाती है। आज भी यह सवाल खड़ा हुआ है कि एलआईसी और एसबीआई के करोड़ों निवेशकों का पैसा मोदी सरकार ने जोखिम में क्यों डाला? देश का पूरा विपक्ष जब अडानी के घोटाले की जांच की मांग कर रहा था तो मोदी सरकार जांच से क्यों डर रही थी? जांच से किस खुलासे का भय मोदी को सता रहा है? कौन बेनकाब हो जायेगा किसकी प्रतिमा खंडित होने का भय भाजपा सरकार को सता रहा है?

राजीव भवन में जश्न, बजाए ढोल नगाड़े, की आतिशबाजी, बांटी मिठाइयां 
राहुल गांधी को मानहानि मामले में गुजरात हाईकोर्ट की ओर से दी गई सजा पर सर्वोच्च न्यायालय के रोक लगाने के बाद कांग्रेसजनों ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में खुशियां मनाई। ढोल नगाड़ा बजाकर,आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रवि घोष प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, नितिन भंसाली, सुरेंद्र वर्मा, पार्षद अजीत कुकरेजा, अजय गंगवानी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें