फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, भाजपा पर साजिश का आरोप, FIR को लेकर हंगामा

Sat, 19 Apr 2025 01:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

बीते दिन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कोंडागांव से उड़ीसा के उमरकोट मार्ग पर बफना के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से एक, कांग्रेस कोंडागांव के विधानसभा अध्यक्ष हेमंत भोयर की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कोंडागांव से उड़ीसा के उमरकोट मार्ग पर बफना के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों में से एक, कांग्रेस कोंडागांव के विधानसभा अध्यक्ष हेमंत भोयर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल कोंडागांव में जारी है।

विज्ञापन


घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि टक्कर मारने वाली कार भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक की है और यह एक सोची-समझी राजनीतिक साजिश के तहत हत्या की गई है, न कि महज एक एक्सीडेंट। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि घटना के 20 घंटे बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रही है। हम चुप नहीं बैठेंगे, हेमंत भोयर को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।

वहीं, कोंडागांव के एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला एक सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेमंत भोयर की शव यात्रा कोंडागांव से 15 किलोमीटर तक निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें