फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: राजिम से अमितेश शुक्ला और बिंद्रानवागढ़ से जनक ध्रुव को टिकट, जानें इनके बारे में

Thu, 19 Oct 2023 12:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

Chhattisgarh Election 2023 News: कांग्रेस की दूसरी सूची में गरियाबंद जिले की दोनों सीटों राजिम से अमितेश शुक्ला और बिंद्रानवागढ़ से जनक ध्रुव को टिकट मिला है। दूसरी सूची में दोनों के नामों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
जनक ध्रुव और अमितेश शुक्ला को मिला टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Election 2023 News: काफी इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी गई। जिसमें गरियाबंद जिले की दोनों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पार्टी ने कर दी है। जैसा की अनुमान था कि राजिम विधानसभा सीट से अमितेश शुक्ला को फिर से मौका मिला है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने छठवीं बार प्रत्याशी बनाया है। जिसमें अमितेश शुक्ला को 2003 और 2013 में दो बार हार मिली थी। इसी तरह बिंद्रानवागढ़ सीट से जनक लाल ध्रुव को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। यह उनका दूसरा चुनाव है। 

इससे पहले 2013 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वैसे इस सीट से संजय नेम का नाम अंतिम समय तक चला रहा था। उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह था। लेकिन आलाकमान जनक लाल ध्रुव का नाम तय किया। अब राजिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के अमितेश शुक्ल का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू से होगा। वहीं बिंद्रानवागढ़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जनक लाल ध्रुव का मुकाबला भाजपा के गोवर्धन मांझी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें