फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Politics: कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना; सुशील आनंद बोले- विष्णु राज में कानून नहीं, जंगल राज चल रहा

Fri, 24 Oct 2025 06:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Sushil Anand shukla on BJP: छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sushil Anand shukla on BJP: छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में बीजेपी की सरकार आने के बाद प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं बताती है कि राज्य में कानून का राज खत्म हो गया है। जशपुर में बगीचा थाना क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा की एक मासूम बच्ची के साथ दूराचार किया गया। पत्थर से कुचलकर हत्या की कोशिश की गयी, रायगढ़ में आदिवासी दंपति को पीट-पीट कर मार डाला गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरगुजा में आदिवासी दंपति के घर में घुस कर हत्या कर दिया गया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष का भाई, लोगों के साथ खुलेआम मारपीट कर रहा है। राजधानी में तीन दिन में 45 से अधिक चाकूबाजी की घटनायें हो चुकी है। राजनांदगांव में महापौर का पीए सरेआम लोगों को पीटता है। भिलाई में सरेआम मातर के जुलूस में हत्या हो जाती है। सरकार आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शुक्ला ने कहा अपराधी बेलगाम हो गये है। आखिर सरकार क्या कर रही है? सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करने में घबरा क्यों रही है? पिछले 2 साल की भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे है, लोगों में भय का माहौल है। दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री पुलिस की अकर्मण्यता पर पूरे तरीके से मौन साधे हुये है। सरकार कब जागेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें