फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी का दावा, छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार

Sat, 05 Oct 2013 04:55 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने इस बात का दावा किया है कि नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुत आसानी से अपनी सरकार बनाएगी। उसे चुनाव में भारी बहुमत मिलेगा।
जोगी ने कहा, 'मैं चुनाव तारीखों के एलान का स्वागत करता हूं। हमारी पार्टी और पार्टी के लोग इस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।'
चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों से जुड़े कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले चुनावों के लिए मतदान 11 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच होगा।
छत्तीसगढ़ में पिछले 10 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यहां बार दो चरणों में चुनाव प्रकिया पूरी की जाएगी, जिसकी तारीख 11 और 19 नवंबर तय की गई है। इन चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि पार्टी से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, जोगी ने चतुराई से जवाब दिया कि कांग्रेस ऐसी किसी परंपरा को नहीं मानती, जहां चुनावों से पहले ही मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन

चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी सारे पक्षों को देखने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें