कोरबा के वार्ड नंबर दो कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष गुप्ता का आरोप है कि उनके वार्ड में लगे बैनर-पोस्टर आप के कार्यकर्ता फाड़ रहे हैं। इससे वह बेहद परेशान हैं और चुनाव में भी काफी असर पड़ रहा है।
वार्ड नंबर दो कांग्रेस के प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उनके वार्ड में लगे बैनर-पोस्टर को आम आदमी पार्टी के लोगों के द्वारा फाड़ा जा रहा है। इससे वह बेहद परेशान हैं और चुनाव में भी काफी असर पड़ रहा है। इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष गुप्ता ने की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
आशीष गुप्ता ने बताया कि भाजपा से ईश्वर पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी से डीके यादव हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के लगे बैनर-पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। वहीं, उनके नाम से गलत प्रचार किया जा रहा है। बैनर-पोस्टर फाड़ने के बाद उन्होंन दोबारा बैनर-पोस्टर लगाए, लेकिन फिर से उनके पोस्टर को फाड़ दिया गया। ऐसे में उन्हें इसकी शिकायत पुलिस से की गई है, लेकिन पुलिस भी खाना पूर्ति का काम कर रही है।
आशीष गुप्ता की मानें तो भाजपा के प्रत्याशी पार्टी के द्वारा आम आदमी पार्टी को पैसा फंडिंग की जा रही है। उनके खिलाफ साजिश हो रही है। यहां तक की कुछ पुलिस वाले भी पीछे पड़े हुए हैं। शराब, गांजा पिलाकर उनके खिलाफ गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है। वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कह रहे हैं।