कांग्रेस ने मुख्यमंत्री रमन सिंह पर इंदिरा प्रियदर्शनी महिला नागरिक सहकारी बैंक के 25 हजार 716 ग्राहकों के 54 करोड़ 38 लाख रुपये का गबन का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पांच अगस्त को छत्तीसगढ़ की अदालत में पुलिस ने इस मामले में जो चार्जशीट दायर की है उसमें मुख्य आरोपी के तौर पर मुख्यमंत्री के अलावा उनके मंत्रिमंडल के तीन प्रमुख मंत्री अमरनाथ अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूड़त शामिल हैं।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के अलावा इस मामले में शामिल मंत्रियों के इस्तीफे मांगने के साथ ही एसआईटी द्वारा जांच कराने की मांग की है।