फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वोटों से बच गई रमन सिंह की सरकार

Mon, 27 Jul 2015 02:57 PM IST
एजेंसी/रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा में मुख्य विपक्षी कांग्रेस द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 13 वोटों से गिर गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने लगाए गए आरोपों का उत्तर करीब डेढ़ घंटे तक दिया और कहा कि विपक्ष के भ्रष्टाचार के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन


विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव की मांग पर स्पीकर गौरीशंकर अग्रवाल ने अविश्वास प्रस्ताव को सदन में वोटिंग के लिए रखा। प्रस्ताव के विरोध में 50 सदस्यों ने मतदान किया जबकि 37 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

इस तरह कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव 13 वोटों से गिर गया। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा के 49 विधायक और कांग्रेस के 39 एवं एक-एक बसपा व निदर्लीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें