फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में देरी पर भड़के कलेक्टर, 21 राइस मिलर्स को थमाया नोटिस

Thu, 28 Nov 2024 06:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में बीते साल का चावल जमा करने में देरी करने पर कलेक्टर ने 21 पंजीकृत राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन मिलर्स को कस्टम मिलिंग चावल जमा कराने स्टैक आबंटित किए गए थे।
 
विज्ञापन
धान खरीदी केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग का कार्य 120 पंजीकृत राइस मिलर्स द्वारा किया जा रहा था। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार जिले को 3 हजार 58 हजार 935 मीट्रिक टन चावल का उपार्जन करना था। अब तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) व नागरिक आपूर्ति निगम में 2 लाख 43 हजार 698 मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। शेष 1 लाख 14 हजार 883 मीट्रिक टन चावल अभी भी जमा किया जाना बाकी है। 

विज्ञापन


बीते साल का चावल जमा करने में देरी करने पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने 21 पंजीकृत राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन मिलर्स को कस्टम मिलिंग चावल जमा कराने स्टैक आबंटित किए गए थे। हालांकि, 20 दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये मिलर्स आबंटित स्टैक को पूर्ण नहीं कर सके हैं। कलेक्टर ने संबंधित मिलर्स को सख्त निर्देश दिए हैं कि समयावधि के भीतर चावल जमा कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि चावल जमा करने में और देरी होती है तो नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिले में प्रशासन ने कस्टम मिलिंग प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और लक्षित चावल जमा कराने की प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने कहा है। मिलर्स को चेतावनी दी गई है कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें