फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली बैठक, बोले- टीमवर्क और जवाबदेही के साथ काम करें शिक्षक-प्राचार्य

Tue, 20 May 2025 04:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जेआर दानी कन्या विद्यालय में जिले के समस्त प्राचार्य और अधिकारियों की बैठक ली। शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्वक बनाने उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जेआर दानी कन्या विद्यालय में जिले के समस्त प्राचार्य और अधिकारियों की बैठक ली। शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्वक बनाने उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सभी प्राचार्य जवाबदेही और टीमवर्क के साथ काम करें। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्ययोजना बनाएं, हर शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझे और रिजल्ट ओरिएंटेड कार्य करें। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. सिंह ने शिक्षकों को शाला में नियमित रूप से उपस्थित रहने निर्देश दिया। शिक्षकों से उन्होंने कहा कि वार्षिक टाइम-टेबल बनाकर सिलेबस समय पर पूरा करें। शाला प्राचार्य अब बच्चों की कॉपी चेक करेंगे और जहां आवश्यकता होगी, सुझाव देंगे और बदलाव करेंगे। 

कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानी और कहा कि शिक्षकों को अच्छे परिणाम देने प्रोत्साहित करे ताकि रायपुर जिले का परिणाम बेहतर हो। बैठक में संयुक्त संचालक राकेश पांडेय, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, शाला प्राचार्य और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें