फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर शुरू, 3 डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठिठुरन

Sun, 09 Nov 2025 11:00 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में अब सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अब सर्दी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की ठिठुरन महसूस की जाने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ठंडा स्थान अंबिकापुर रहा, जहां पारा 11 डिग्री के आसपास पहुंच गया। वहीं, राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान घटकर 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पूर्व से आने वाली सूखी हवाओं के कारण वातावरण की नमी कम हो रही है, जिससे मौसम दिन-ब-दिन रूखा और ठंडा होता जा रहा है। अगले दो से तीन दिनों में राज्य के उत्तरी इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें