फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर से सताएगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Fri, 17 Jan 2025 10:46 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब फिर से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब फिर से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। ठंड से राहत का अनुभव कर रहे लोगों को अब फिर से ठंड सताने वाली है। प्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि रात का पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। इससे आउटर इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

तीन डिग्री तक गिरेगा पारा 
आगामी दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों को फिर से सताने लगेगी। हालांकि मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि रात का पारा नीचे तो जाएगा, लेकिन ठंड में कोई असर नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अब तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलने की संभावना है, जिससे ठंड कम ही रहेगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बादल छाए रहने के कारण दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक पहुंच गया है। जिससे ठंड कम हो गई है।
विज्ञापन


अंबिकापुर और कोरिया रहा सबसे ठंडा 
वहीं गुरुवार को प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका कोरिया और अंबिकापुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दूसरी ओर 29.5 डिग्री तापमान के साथ राजधानी रायपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा है। यह सामान्य ये 1.1 डिग्री अधिक है। आज राजधानी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें