फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, 18 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट, घने कोहरे से बढ़ी मुश्किलें

Wed, 07 Jan 2026 10:21 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि छह से आठ जनवरी के बीच उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं का असर अधिक रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि छह से आठ जनवरी के बीच उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में ठंडी हवाओं का असर अधिक रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के साथ-साथ रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। इनमें सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा शामिल हैं। 7 से 8 जनवरी के दौरान भी मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना रहने की संभावना जताई गई है।

ठंड के साथ-साथ कोहरे की समस्या भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी दी है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


तापमान के आंकड़े भी सर्दी की तीव्रता बयां कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। बुधवार को भी उत्तरी हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। रायपुर शहर में सुबह धुंध के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें