फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, उत्तरी भागों में शीतलहर का खतरा, तीन दिन और नहीं मिलेगी राहत

Sun, 28 Dec 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में भी रात से लेकर सुबह तक ठिठुरन महसूस की जा रही है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं का असर लगातार बना हुआ है। खासकर सरगुजा संभाग में तापमान काफी नीचे चला गया है, जहाँ कुछ स्थानों पर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। राजधानी रायपुर में भी रात से लेकर सुबह तक ठिठुरन महसूस की जा रही है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है। इस अवधि में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई गई है।

शनिवार को प्रदेश का मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। सरगुजा क्षेत्र में हल्की शीतलहर दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को पारा दिन में 27.1 डिग्री और रात में 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। सुबह के समय आर्द्रता 76 प्रतिशत और शाम को 48 प्रतिशत रही, जबकि हवा की औसत रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन


माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, बिलासपुर में 11 डिग्री, पेंड्रारोड में 7 डिग्री, जगदलपुर में 9.5 डिग्री और दुर्ग में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें