फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: छत्तीसगढ़ के तीन संभागों में शीतलहर, मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री,जानें सभी जिलों में मौसम का हाल

Fri, 10 Jan 2025 10:50 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में उत्तर शुष्क प्रवेश कर रही है। इसके असर बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में ज्यादा पड़ रही है। इन तीनों संभागों में शीतलहर चल रही है।
विज्ञापन
ओंस की बूंदें जमकर बनी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में उत्तर शुष्क प्रवेश कर रही है। इसके असर बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में ज्यादा पड़ रही है। इन तीनों संभागों में शीतलहर चल रही है। इससे इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से नीचे चला जाता है, जिससे ठंड काफी बढ़ जाती है। अब अलाव ही सहारा बना हुआ है। 
विज्ञापन


प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में शीतलहर चल रही है। इसके साथ ही कई जिले भी इसके चपेट में है। इससे इन क्षेत्रों के मैदान में घास के ऊपर ओंस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं। प्रदेश के मैदानी इलाके दुर्ग संभाग में ठंडी का कहर जारी है। दुर्ग जिले में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं सरगुजा और बिलासपुर के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है।

बता दें कि दुर्ग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा। साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। दूसरी ओर अंबिकापुर के मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे मैदान में घास के ऊपर ओंस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए, इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में एक दो जगहों पर शीत लहर चली। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें