फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी, अगले तीन दिन ठंड से राहत, जानें मौसम का हाल

Sun, 05 Jan 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में नीचे जाने की वजह से संभाग में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर और मैनपाठ इलाके में ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम खुलने से ठंड बढ़ गई है। वहीं आउटर इलाकों में सुबह के समय घने कोहरे छाए रहे। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में शीतलहर का कहर जारी है। जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए मौसम में राहत के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में नीचे जाने की वजह से संभाग में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर और मैनपाठ इलाके में ठिठुरन बढ़ी है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही अन्य इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जहां अब राहत मिल सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके अगले दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश में मौसम ड्राई रहेगा। फिर आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम है। पेंड्रा में तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं बलरामपुर में 5.4 डिग्री रात का पारा दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा दिन का तापमान 31.4 डिग्री के साथ सुकमा सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें