फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: जनवरी की शुरुआत में ढीली पड़ी ठंड, तापमान चढ़ा; चार दिन बाद फिर ठिठुरन बढ़ने की संभावना

Sun, 04 Jan 2026 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में जनवरी के पहले सप्ताह में ही ठंड का असर कमजोर होता दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान ने सामान्य स्तर को पार कर लिया है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन भी कम महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में जनवरी के पहले सप्ताह में ही ठंड का असर कमजोर होता दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान ने सामान्य स्तर को पार कर लिया है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन भी कम महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा। यही स्थिति बिलासपुर, माना एयरपोर्ट और पेंड्रारोड जैसे इलाकों में भी देखने को मिली, जहां दिन और रात दोनों समय तापमान अपेक्षाकृत ऊंचा बना रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रहा।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ या अन्य मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। साफ आसमान और शुष्क हवाओं के चलते दिन के समय धूप तीखी रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। रायपुर में सुबह और शाम हल्के बादल नजर आए, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप तेज हो गई। हवा की रफ्तार कम रहने से ठंड का प्रभाव और कमजोर पड़ गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आगामी 4 जनवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। हालांकि दिन के समय मौसम शुष्क रहने और तापमान सामान्य से ऊपर बने रहने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। ऐसे में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। फिलहाल दिन के समय बढ़ी गर्माहट से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन कोहरे और आने वाली ठंड को देखते हुए सतर्कता जरूरी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें