फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा को कल 119 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय: खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Wed, 08 Oct 2025 05:45 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 9 अक्टूबर को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर जिले को 119 करोड़ 02 लाख 39 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
विज्ञापन
खाद्य मंत्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 9 अक्टूबर को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर जिले को 119 करोड़ 02 लाख 39 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कुल 52 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें भूमिपूजन कार्यों की लागत 31 करोड़ 65 लाख 22 हजार रुपए, जबकि लोकार्पण कार्यों की लागत 87 करोड़ 37 लाख 17 हजार रुपए आंकी गई है।
विज्ञापन


इन कार्यों में जल संसाधन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बिजली, कृषि, जनपद पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, आदिवासी विकास और नगरीय प्रशासन विभाग से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं। साथ ही, कृषि विभाग, जनपद पंचायत बेमेतरा, बेरला और साजा क्षेत्र में सड़क, भवन और आधारभूत ढांचा विकास के कई प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ भी किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को खाद्य मंत्री व नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर रणबीर शर्मा और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी समय पर पूर्ण करने और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें