फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो के 'लिटिल इंडिया' में महात्मा गांधी को किया नमन

Sun, 24 Aug 2025 04:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने टोक्यो के 'लिटिल इंडिया' में महात्मा गांधी को किया नमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए मानवता का प्रेरणास्त्रोत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान भारतीय समुदाय के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें