फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: यात्रियों को अब घर बैठे मिलेगी जानकारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया 'बस संगवारी एप'

Sat, 30 Nov 2024 12:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस संगवारी एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से बस यात्रियों को सभी [प्रकार के जानकारियां घर बैठे मिलेगी। इस एप से बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस संगवारी एप लॉन्च किया  है। इस एप के माध्यम से बस यात्रियों को सभी [प्रकार की जानकारी घर बैठे मिलेगी। इस एप से बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी मिलेगी। एप में पांच हजार से अधिक बसों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस संगवारी एप बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। निकट भविष्य में इस एप के माध्यम से अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन और बसों के रियल टाइम ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभी यात्रियों को बस की टाइमिंग पता करने के लिए बस स्टैण्ड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी का समाधान इस एप के जरिए मिल सकेगा।

परिवहन विभाग के सचिव एस प्रकाश ने बस संगवारी एप के संचालन के बारे में सीएम साय को विस्तार से जानकारी दी। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की ओर से तैयार कराए गए इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन सुविधाजनक होगा। इस एप में वर्तमान में पांच हजार से अधिक बसों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न रूट में संचालित हैं। बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है। इससे बसों की लाइव ट्रेकिंग भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें