फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कोंडागांव में लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे CM साय, करोड़ों रुपये के कार्यों की देंगे सौगात

Mon, 13 Jan 2025 01:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोंडागांव में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे करोड़ों रुपये की लागत से 168 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 जनवरी को विकास नगर स्टेडियम में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे कुल 288 करोड़ 18 लाख 37 हजार 700 रुपये की लागत से 168 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इसमें 208 करोड़ 26 लाख 46 हजार 500 रुपये की लागत से 130 कार्यों का लोकार्पण और 79 करोड़ 91 लाख 91 हजार 200 रुपये की लागत से 38 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के दौरान 188 हितग्राहियों को 58 लाख 84 हजार रुपये की सामग्री भी वितरित करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद  महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य लोकार्पण कार्य
जल जीवन मिशन (फेस-2): 212 गांवों में सोलर ड्यूल पंप स्थापना, लागत: 35 करोड़ 18 लाख 31 हजार।
राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (नया क्रमांक-30): केशकाल घाट के 5 किमी का उन्नयन कार्य, लागत: 9 करोड़ 25 लाख 89 हजार।
सड़क निर्माण: सोनपुर से बन्नुपारा खजरावंड तक सड़क और पुल निर्माण, लागत: 11 करोड़ 15 लाख 22 हजार।
कोंडागांव-कोरमेल रोड: 34 किमी सड़क निर्माण, लागत: 6 करोड़ 12 लाख 75 हजार।

प्रमुख शिलान्यास कार्य
सिरपुर स्टॉपडैम सह पुलिया: भंवरडीह नदी पर निर्माण, लागत: 12 करोड़ 51 लाख 16 हजार।
उरिदगांव जलाशय: शीर्ष कार्य, नहर सुधार व लाइनिंग, लागत: 5 करोड़ 6 लाख 43 हजार।
पालना नाला पर उच्चस्तरीय पुल: भाटपाल-बड़गई रोड पर, लागत: 4 करोड़ 3 लाख।
कोपाबेड़ा जलाशय: सौंदर्यीकरण व विकास कार्य, लागत: 3 करोड़ 61 लाख 99 हजार।
सुकुरपाल से भालुडोंगरी तक सड़क: पुल-पुलिया सहित डामरीकरण, लागत: 2 करोड़ 82 लाख 25 हजार।
मुख्यमंत्री का यह दौरा कोंडागांव जिले में विकास को नई गति देने की दिशा में अहम साबित होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें