फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Thu, 18 Dec 2025 11:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक और सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
सीएम साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान समाज सुधारक, आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक और सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर जन्मे सतनाम पंथ के प्रवर्तक, महान समाज सुधारक श्रद्धेय बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा और समानता का जो कालजयी संदेश दिया, वह आज भी समाज को दिशा और चेतना प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि 'मनखे-मनखे एक समान' और “सतनाम” का उनका अमर दर्शन मानवता, समरसता और न्याय के मूल्यों को सुदृढ़ करता है। बाबा गुरु घासीदास जी ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरण की मजबूत आधारशिला रखी। उनका जीवन-दर्शन और विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समस्त मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

उनकी द्वारा दी गई शिक्षा को आत्मसात करते हुए सतनामी समाज की आस्था, संस्कृति और सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। गुरु घासीदास जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिशः नमन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें