फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई

Thu, 27 Nov 2025 06:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने मंगलवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट खेल दिखाने और 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का खिताब हासिल करने पर संजू देवी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि संजू देवी की सफलता से प्रदेश की बेटियों को खेल जगत में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। मुलाकात के दौरान संजू देवी ने अपने संघर्ष, जीवन यात्रा और खेल सफर से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन 17 से 24 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में किया गया था, जिसमें उनके प्रदर्शन की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें