फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम विष्णुदेव साय लेंगे समीक्षा बैठक: कांग्रेस के नए सह-प्रभारियों का दौरा, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Wed, 25 Nov 2026 10:32 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी हरनाम सिंह और जितेंद्र बघेल आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। दोनों सह प्रभारी दोपहर 3 बजे रायपुर आएंगे। एयरपोर्ट से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। संविधान रक्षा मार्च के आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोनों सह प्रभारी 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 25 नवंबर को कई समीक्षा बैठक लेगे। वहीं स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शिरकत करेंगे। वे महानदी भवन में दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उच्च शिक्षा और विज्ञान एंव प्रौद्यिगिकी की समीक्षा बैठक लेंगे। वहीं शाम 6 बजे एक होटल में होने वाले स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का दौरा आज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी हरनाम सिंह और जितेंद्र बघेल आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। दोनों सह प्रभारी दोपहर 3 बजे रायपुर आएंगे। एयरपोर्ट से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे। संविधान रक्षा मार्च के आयोजन स्थल का निरीक्षण करेंगे। दोनों सह प्रभारी 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीजी स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स कार्यक्रम आज
छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, कला, पर्यटन और विरासत को डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य शासन की ओर से 25 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल रायपुर में कार्यक्रम होगा। इस आयोजन का संदेश है- अब हर स्क्रीन पर छाएगा छत्तीसगढ़।
विज्ञापन



पूर्व सीएम भूपेश बघेल की पीसी
एआईसीसी के महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर एक बजे अपने रायपुर  निवास में पत्रकार वार्ता लेंगे। 

महादेव घाट में कार्तिक पुन्नी मेला
कार्तिक पूर्णिमा पर नदी-तालाबों में स्नान फलदायी होता है। ऐसे में आज 25 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी महादेवघाट रायपुर में खारून नदी तट पर स्नान के लिये आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग सुबह-सुबह स्नान करने पहुंचे। महादेव घाट का पुन्नी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और लोकजीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। यहां पीढ़ियों से चली आ रही परंपराएं आज भी उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जाती है। कार्तिक पूर्णिमा में खारून नदी के तट पर प्रज्ज्वलित दीपों की जगमगाहट, मंदिरों में गूंजते मंत्रोच्चार, भगवान शिव के जयकारे और पारंपरिक मेले की चहल-पहल मिलकर ऐसा वातावरण बनाते हैं, जो छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को उजागर करता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें