फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले सीएम साय का बयान; बोले- बेहतर नक्सल पुनर्वास नीति से नक्सली कर रहे सरेंडर

Fri, 03 Oct 2025 06:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CM sai on Amit Shah Chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले बीजापुर जिले में दो अक्टूबर को 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM sai on Amit Shah Chhattisgarh visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले बीजापुर जिले में दो अक्टूबर को 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। साथ ही हमारी सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और नियदनेल्लानार  से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अब तक 1890 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जो सरकार की नीतियों की प्रभावशीलता और जनता के विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “नियदनेल्लानार योजना” ने लाल आतंक के भ्रम से भटके लोगों के दिलों में विश्वास और आशा का दीप प्रज्वलित किया है। “पूना मारगेम अभियान” से प्रेरित होकर बीजापुर में कुल 103 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जब से बीजेपी की सरकार बनी है तब से नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है। हमारी सरकार के बेहतर नक्सल पुनर्वास नीति 2025 और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। 

विज्ञापन




आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित बिहान दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पंचायत ग्रामीण विभाग ने अच्छा प्रयास किया है। यहां बड़ी संख्या में लखपति दीदीयां आई है और अब करोड़पति बनने की ओर है। उनको और अच्छा मार्केट मिले और फोन के माध्यम से अपने सामनों को बेच पाए इसके लिए कार्यशाला है। ग्रामीण क्षेत्र में मार्केट नहीं मिलने के कारण बिजनेस फेल हो जाता है पर अब फोन से उन्हें फायदा होगा। स्व-सहायता समूह की बहनों को अपने बनाए हुए उत्पाद ऑनलाइन बेचने के लिये कार्यशाला आयोजित की गई। यह पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का सराहनीय प्रयास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
उन्होंने कहा कि एक नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर आएंगे। इसके साथ ही जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति को आने के लिये न्यौता दिया जायेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें