फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हाउस में हाई लेवल बैठक पर मुख्यमंत्री साय का बयान: आपात बैठक नहीं थी, मंत्रिमंडल के फेरबदल पर कही ये बात

Fri, 19 Jun 2026 04:21 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Politics: बीती रात सीएम हाउस रायपुर में देर रात तक चली हाई लेवल बैठक पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने चर्चा में कहा कि कोई इमरजेंसी मीटिंग नहीं थी।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Politics: बीती रात सीएम हाउस रायपुर में देर रात तक चली हाई लेवल बैठक पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने चर्चा में कहा कि कोई इमरजेंसी मीटिंग नहीं थी। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए। 12 साल विश्वास के, विकास के, 12 साल बेमिसाल ऐसे कई तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं। इसके लिये सभी विधायक, मंत्रियों को भी काम दिया गया है, जिसकी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


जशपुर के लिए रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि आज जशपुर का प्रवास है। भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम है, जिसमें शामिल होंगे। रात्रि विश्रााम गृह ग्राम बगिया में करेंगे।



सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का क्या हश्र होता है सब जानते हैं। कांग्रेस का बंटाधार ही करते हैं। अपनी कथनी और करनी के कारण आज कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है। आपस में ही मनमुटाव चल रहा है। हर तरफ सिर फुटौवल की स्थिति है। इसके बाद भी कांग्रेस का दिखावा है।
विज्ञापन


सीएम साय ने कहा कि महाराष्ट्र विधायकों का ग्रुप प्रदेश में आया है। उन्होंने हमसे सीएम हाउस में मुलाकात भी की। यहां पर धान खरीदी किस तरीके से होती है उसका अध्ययन करने के लिये वहां से विधायकों का दल आया है। छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने को लेकर सीएम ने कहा कि प्रदेश में यूसीसी लागू होगा। कमेटी का गठन किया गया है, लेकिन इस मानसून सत्र में इतनी जल्दी नहीं आ पाएगा।



बता दें कि बीती रात गुरुवार को सीएम हाउस में सभी मंत्रियों को बुलाया गया था। इसमें संगठन के नेता भी मौजूद रहे। ऐसे में कयास लगाये जा रहे थे साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर यह बैठक बुलाई गई है। बताया जाता है कि रात दो बजे तक यह बैठक चली। इस दौरान इस बात की जोरों पर चर्चा रही कि साय सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर यह हाई लेवल बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें